इन उपायों से सर्दी में नहीं होगी एलर्जी, जानें कैसे करें सर्दी जुकाम का अंत

इन उपायों से सर्दी में नहीं होगी एलर्जी, जानें कैसे करें सर्दी जुकाम का अंत

अम्बुज यादव

बदलते मौसम और बढ़ते प्रदूषण की वजह से हमें सांस लेने की और सर्दी जुकाम, खांसी जैसी समस्याएं बढ़ गई है। वही ठंड के मौसम में सर्दी जुकाम तो होता ही है उसके साथ-साथ हमें एलर्जी भी होने का खतरा रहता हैं। ऐसी स्थिती में डॉक्टर हमेशा अपने खान-पान और रहन सहन पर देख-रेख करने को कहते हैं।वही आपको बता दे कि एलर्जी से बचा जा सकता है, वो भी कई आसान तरीकों द्वारा। तो आज हम आपको वहीं बताएंगें कि एलर्जी से आखिर कैसे बचें?

पढ़ें- ठंड में बीमारियों से बचने के लिए अपनाएं ये 5 चीजें

  • ठंड के मौसम में एलर्जी से बचने के लिए हमें विटामिन सी से भरपूर चीजों का सेवन अधिक करना चाहिए, जो हमारे शरीर के लिए लाभदायक होता है। दरअसल विटामिन सी से भरपूर चीजों में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा भरपूर होती हैं, जो हमारे इम्यून पावर को बढ़ाता है। इससे हमें एलर्जी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचने में मदद मिलती है।
  • सर्दियों में सांस से जूड़ी समस्याएं अधिक होती है। ऐसे में अस्थमा के रोगियों के लिए सर्दी काफी नुकसानदायक होती है। ऐसे में इस मौसम में अधिक से अधिक विटामिन डी लेनी चाहिए, जो हमें अंदुरुनी ताकत तो देता ही है उसके साथ-साथ हमें एलर्जी से भी बचाता है।
  • ठंड में एलर्जी से बचना है तो हमे रोजाना लहसुन खाना शुरु करना होगा। दरअसल लहसुन में एंटी फंगल और एंटी बायोटिक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को एलर्जी से बचाने में मदद करते है।  
  • किसी भी तरह से अदरक का सेवन, आपकी प्रतिरोधक क्षतमा बढ़ाने और एलर्जी से दूर रखने में बेहद सहायक साबित होगी। ठंड के दिनों में बदरक की चाय का सेवन भी लाभकार होगा।
  • गर्म या गुनगुने पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर रोजाना सेवन करें। आप चाहें तो इसमें शहद और नींबू भी मिला सकते हैं। ये चीजें एलर्जी के साथ ठंड की समस्याओं से आपको बचाए रखेंगी।

इसे भी पढ़ें-

सर्दी और खांसी से बचने के लिए इन तीन तेलों का करें प्रयोग

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।